शिक्षक दिवस: राष्ट्रपति मुर्मु 46 शिक्षकों को करेंगीं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

डेस्क। आज शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सुबह 10:30 बजे विज्ञान भवन में 46 शिक्षकों को 2022 के राष्ट्रीय पुरस्कार देंगी। ये 46 टीचर्स अलग-अलग राज्यों से चुने गए हैं जिन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के द्वारा हर साल 5 सिंतबर को एक राष्ट्रीय समारोह में देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। 

इन पुरस्कारों के लिए शिक्षकों का चयन ऑनलाइन तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया के जरिए पारदर्शी तरीके से किया जाता रहा है। 

शिक्षा विभाग की माने तो जिन शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाता है उन्हें इसमें योग्यता प्रमाण पत्र, 50 हजार रुपये और 1 सिल्वर मेडल भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी होता हैं वहीं अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो आपके पास दूरदर्शन चैनल के अलावा शिक्षा मंत्रालय के स्वयं प्रभा चैनल का विकल्प मौजूद है। 

इन टीचरों के राष्ट्रपति से सम्मान मिलने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन सभी से बात करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे 7 लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में इन टीचर्स से विशेष वार्ता करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *