तालिबानी नेता ने उड़ाया पाक की नाकामी का मजाक, सोशल मीडिया पर वायरल

डेस्क। Taliban Leader Mocks Pakistan: तालिबान नेता अहमद यासिर (Taliban Leader Ahmad Yasir ) ने तालिबान (Taliban) पर पाकिस्तान  के हमला करने को लेकर पाकिस्तान (Pakistan) पर निशाना साधते हुए मजाक बनाया है। 
इसके साथ ही उन्होंने 16 दिसंबर 1971 की उस तस्वीर को साझा करते हुए ट्वीट किया है जिसमें पाकिस्तान (Pakistan) ने अपनी हार के बाद समझौते पर हस्ताक्षर भी किए थे। आपको बता दें तालिबान के नेता ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ‘पाकिस्तान के मंत्री! बहुत बढ़िया है सर! सीरिया में कुर्दों को निशाना बनाने के लिए अफगानिस्तान, सीरिया और पाकिस्तान तुर्की नहीं हैं। आगे उन्होंने लिखा, यह अफगानिस्तान, गौरवान्वित साम्राज्यों का कब्रिस्तान है। अगर हम पर हमले की सोचोगे तो भारत के साथ हुए शर्मनाक सैन्य समझौतों को फिर से हमें ही दोहराना पड़ेगा।”
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 16 दिसंबर साल 1971 में पाकिस्तानी सेना को भारतीय सेना के सामने घुटने टेकने पड़े थे। साथ ही इस युद्ध में महज 13 दिनों में ही पाकिस्तान की कलई भी खुल गई थी साथ ही जिसके बाद तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के ढाका में पाकिस्तानी सेना के जनरल नियाजी भारतीय सेना के सामने सरेंडर करने से पहले रोने भी लग गए थे। वहीं इस युद्ध में 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को भारतीय सेना के सामने सरेंडर भी करना पड़ा था।
बता दें भारतीय जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा और तत्कालीन पाकिस्तानी जनरल के बीच ‘इंस्ट्रूमेंट ऑफ सरेंडर’ पर हस्ताक्षर करते हुए ये तस्वीर आज भी रिकॉर्ड्स में मौजूद है। वहीं सोमवार (2 जनवरी) को ये तस्वीर उस समय फिर से चर्चा में आ गई, जब तालिबानी नेता अहमद यासिर ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पाकिस्तान का मजाक बनाया।
अब तालिबानी नेता का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। और इस ट्वीट को जहां 1.1 मिलियन लोगों ने देखा है तो वहीं इसे 1276 लोगों ने रीट्वीट भी कर दिया है। इस ट्वीट को 6483 लाइक्स मिल चुके हैं और इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट भी कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *