तालिबानी प्रशासन बोला अब अफगानिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर लौट आएं हिन्दू व सिख

अंतरराष्ट्रीय: तालिबान प्रशासन देश अफगानिस्तान में लम्बे समय से सुरक्षा को लेकर लोग तरह तरह के अनुमान लगा रहे थे। कि अब इस संदर्भ में तालिबान प्रशासन ने कहा है कि अफगानिस्तान में सुरक्षा का मसला अब सुलझ गया है हालात स्थिर है। वही जो हिन्दू व सिख बीते वर्ष अफगान छोड़कर गए थे वह अब अफगानिस्तान लौट आये। अफगानिस्तान के चीफ ऑफ स्टाफ के ऑफिस ने ट्वीट कर कहा, तालिबान राज्य मंत्री कार्यालय के महानिदेशक डॉ. मुल्ला अब्दुल वसी की 24 जुलाई को अफगानिस्तान के हिंदू और सिख परिषद के तमाम सदस्यों से मुलाकात के बाद तालिबान का ये बयान सामने आया है।

मुल्ला अब्दुल वसी ने हिन्दू तथा सिख नेता से बातचीत की उन्होंने उन सभी हिन्दू व सिखों का स्मरण किया जो अफगानिस्तान में मची तबाही के बाद अफगान छोड़कर चले गये थे। उन्होंने उनसे अपील की अब अफगानिस्तान की स्थिति पहले से बेहतर है वह अब पुनः अफगानिस्तान वापसी कर सकते हैं। क्योंकि देश मे अब सुरक्षा स्थापित हो चुकी है।
जानकारी के लिये बता दें बीते साल तालिबान ने अफगानिस्तान पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया था। वही तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की स्थिति का जिक्र करते हुए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने अपनी रिपोर्ट में कहा जब से अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हुआ है यहां महिलाओं की स्थिति खराब हुई है। मौजूदा सत्ता के चलते मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है। अब तक यहां 700 से ज्यादा लोगो की मौत हुई है। जानकारी के लिये बता दें बीते 15 अगस्त को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *