Taj Mahal: अब 1 दिन में 15 हजार पर्यटक देख सकेंगे ताजमहल

[object Promise]

आगरा, ताजमहल का दीदार अब एक दिन में 15 हजार पर्यटक कर सकेंगे। जिला प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने शनिवार को पर्यटकों को पेश आई परेशानी को देखते हुए यह फैसला लिया है। वहीं, आगरा किला की कैपिंग को बढ़ाकर 7500 पर्यटक प्रतिदिन कर दिया गया है।

[object Promise]
आगरा किला की कैपिंग बढ़ाकर 7500 पर्यटन प्रतिदिन की गई। पिछले रविवार को ही बढ़ाई गई थी दोनों स्मारकों की कैपिंग। काेरोना काल में 188 दिनों की बंदी के बाद ताजमहल और आगरा किला 21 सितंबर को खोले गए थे।

काेरोना काल में 188 दिनों की बंदी के बाद ताजमहल अौर आगरा किला 21 सितंबर को खोले गए थे। गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार ताजमहल पर पांच हजार और आगरा किला पर 2500 पर्यटकों की कैपिंग की गई थी। ताजमहल पर लपकों द्वारा बड़ी संख्या में टिकट बुक किए जाने से पर्यटकों को बगैर स्मारक देखे लौटना पड़ रहा था। 18 दिसंबर को एएसआइ के निदेशक स्मारक-द्वितीय डा. अरविन मंजुल ने स्मारकों पर पर्यटकों की संख्या तय करने का अधिकार डीएम और अधीक्षण पुरातत्वविद को प्रदान कर दिया था। 20 दिसंबर को ताजमहल की कैपिंग को बढ़ाकर पांच हजार से 10 हजार और आगरा किला की कैपिंग को 2500 से बढ़ाकर चार हजार कर िदिया गया था। शनिवार को ताजमहल और आगरा किला पर पूरे टिकट बुक होने के बावजूद सैकड़ों पर्यटकों को दोनों स्मारकों से लौटना पड़ा था। जिसके बाद प्रशासन व एएसआइ ने दोनों स्मारकों की कैपिंग को बढ़ाने का निर्णय लिया। इससे क्रिसमस व नववर्ष की छुट्टियों में आने वाले पर्यटकों को परेशानी नहीं होगी।

शनिवार को परेशान हुए थे पर्यटक

क्रिसमस की छुट्टियों में शनिवार को ताजमहल पर दोपहर एक बजे ही सभी 10 हजार टिकट बुक हो गए थे। इसके बाद एडवांस टिकट बुक कराए बगैर पहुंचे पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश नहीं मिल सका। शनिवार को 8290 पर्यटकों ने ताजमहल देखा, जिनमें 959 बच्चे शामिल थे। लपकों द्वारा बड़ी संख्या में टिकट बुक कराने के चलते पर्यटकों की संख्या में बड़ा अंतर रहा। ताजमहल पर शनिवार को टिकट तो सभी 10 हजार बुक हुए थे, लेकिन वयस्क पर्यटक 7331 ही आए। लपकों द्वारा बुक किए गए करीब 2669 टिकट खराब हुए, जबकि इससे कहीं अधिक पर्यटकों को टिकट नहीं मिलने पर लौटना पड़ा।

आगरा किला के भी बुक हुए थे सभी टिकट

आगरा किला पर कैपिंग को पिछले रविवार को ढाई हजार से बढ़ाकर चार हजार किया गया था। आगरा किला के दोपहर दो बजे तक सभी चार हजार टिकट बुक हो गए थे। यहां प्रवेश को गेट से सड़क तक लाइन लगी। आगरा किला के टिकट तो चार हजार बुक हुए थे, लेकिन वयस्क पर्यटक 3040 ही पहुंचे। आगरा किला देखने 4041 पर्यटक पहुंचे, जिनमें 1001 बच्चे थे। कोरोना काल में खुलने के बाद मेहताब बाग पर शनिवार को सर्वाधिक 1112 पर्यटक पहुंचे।

शाहजहां-मुमताज की कब्रें देखने का बढ़ा क्रेज

कोरोना काल से पूर्व मुख्य मकबरे में स्थित शाहजहां-मुमताज की कब्रें देखने 20 फीसद भारतीय ही जाते थे, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 50 फीसद तक पहुंच गया है। शनिवार को ताजमहल देखने आए 8290 पर्यटकों में से 4161 ने मुख्य मकबरा देखा।

पुलिसकर्मियों ने रोक दिए मेहमान

ताजमहल पर बड़ी संख्या में प्रतिदिन वीआइपी आती हैं। शनिवार को ताज पूर्वी गेट पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की वजह से पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। उन्होंने मथुरा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के मेहमानों को प्रवेश करने से रोक लिया। उन्होंने एएसआइ अधिकारियों से संपर्क साधा। इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। एएसआइ के अधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क को कहा।

शनिवार को ताजमहल पर स्थिति

भारतीय वयस्क, 7298

भारतीय बच्चे, 958

विदेशी, 28

विदेशी वयस्क, 1

सार्क, 5

कुल, 8290

अन्य स्मारकों पर स्थिति

स्मारक, शुक्रवार, शनिवार

आगरा किला, 3029, 4041

फतेहपुर सीकरी, 1752, 1476

सिकंदरा, 916, 1030

एत्माद्दौला, 450, 620

मेहताब बाग, 967, 1112

राम बाग, 150, 136

मरियम टाम्ब, 66, 78

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *