सुधीर चौधरी:- अभी हाल ही में जी न्यूज को अलविदा कहकर गए सुधीर चौधरी की वापसी का इनके फैन्स काफी इंतजार कर रहे थे। लोग यह कयास लगा रहे थे कि सुधीर चौधरी कुछ नया कर सकते हैं वही कई लोगो का कहना था कि वह अब अपना खुद का बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने इन सभी कयासों पर पानी फेर दिया ओर वह आज तक के हो गए। सुधीर चौधरी के आज तक से जुड़ने की खबरे जैसे ही सामने आई यह सोशल मीडिया पर एक बार पुनः ट्रेंड करने लगे। लोग इन्हें लेकर तरह तरह के रिएक्शन देते नजर आए।
सुधीर चौधरी के आज तक मे जुड़ने की खबर इंडिया टुडे ग्रुप की चेयरपर्सन कली पुरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने कहा मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सुधीर चौधरी आज तक में सलाहकार संपादक के रूप में हमारे साथ जुड़ेंगे। सुधीर और आज तक हमारे 100 मिलियन दर्शकों के लिए उनके द्वारा एंकर किया गया एक रोमांचक नया शो लाने के लिए सहयोग कर रहे हैं। यह शो न्यूज डायरेक्टर सुप्रिया प्रसाद की देखरेख में होगा।
उन्होंने सुधीर चौधरी की तारीफ करते हुए कहा, सुधीर चौधरी परिचय के मोहताज नही है। उन्होंने अच्छा निर्णय लिया है यह उनके प्रशंसकों को निराश नही करेगा। जब सुधीर चौधरी ने जी न्यूज से इस्तीफा दिया था तब उन्होंने एक पत्र लिख कहा था कि मैंने अपने अंदर की आवाज सुनी है ओर अब मैं एक नया बेंचर करने जा रहा हूँ उम्मीद है यह आप लोगो को पसन्द आएगा। वही अब सुधीर का आज तक के साथ दिखना उनके सस्पेंस से पर्दा हटा रहा है।
आज तक से जुड़ने की खबर सुधीर चौधरी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो के बीच साझा की। उन्होंने कहा कि आप लोग मुझे मिस कर रहे हैं इसका अनुमान मैन सोशल मीडिया से लगाया है। मैने आप लोगो से वादा किया था कि मैं आप लोगो को बहुत लंबा इंतजार नही करवाउंगा। आज मैंने आज तक ज्वाइन कर लिया है। मैं जल्द ही आज तक पर आप लोगो से मिलूंगा।
सुधीर के इस ट्वीट पर यूजर जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं कोई सुधीर चौधरी की तारीफ के पुल बांध रहा है तो कोई उनके इस डिसीजन से निराश दिख रहा है। एक यूजर कहता है कि ये आपने गलत किया मतभेद संसार में सब जगह है कहा नही है फिर से वापस आ जाओ जी न्यूज आपके बिना अधूरा है ये बिकाऊ मीडिया है गोदी मीडिया है कांग्रेस का तलवे चाटने वाला चैनल है। वही दूसरा यूजर कहता है कि सुधीर सर हम आशा करते हैं कि आप अपने राष्ट्रवादी विचारों को इस चैनल में भी आगे बढ़ाएंगे बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
Leave a Reply