अटल बिहारी वाजपेयी की सुब्रमण्यम जयशंकर ने की जमकर सराहना

देश- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 1998 में परमाणु परीक्षण की कूटनीति को इंगित करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी की जमकर सराहना की है। भारत आज विश्व पटल पर अपना पराक्रम दिखा रहा है। लोग अब भारत की सराहना करते हैं। 
अमेरिका और रूस के साथ भारत के संबंध मजबूत हुए हैं। यह सब अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। उन्होंने भारत और रूस व अमेरिका के संबंध को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई।
उन्हें भविष्य का बोध था। वह आतंकवाद की चुनौतियों को समझते थे। इन चुनौतियों से लड़ने के लिए और आतंकवाद को खत्म करने के लिए उन्होंने भारत को अलग स्वरूप में ढालकर अमेरिका और रूस के सम्मुख खड़ा किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *