गौरव शुक्ला की रिपोर्ट
फर्रूखाबाद। एक बार फिर शानदार पुलिसिंग को अंजाम देते हुए शहर कोतवाली पुलिस ने 72 घंटो में छात्र की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।ज्ञात हो कि बीती आठ जून को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमेठी जदीद के रहने बाले यामीन का दस वर्षीय बेटा अयान उर्फ फतेह अली कक्षा दो का छात्र था। वह गांव में खेल रहा था। उसी दौरान गांव का ही असफाक उर्फ सारिक उर्फ मिन्ने उर्फ बब्लू पुत्र बाबूअली आया और छात्र को कुकर्म करने की नियत से बहलाफुसलाकर अपने साथ बाग में ले गया। जहां उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। जिसमें वह असफल रहा। अयान कहीं इस बात की शिकायत न कर दे इस भय से आरोपी असफाक ने ईंट से उसके ऊपर हमला कर दिया साथ ही रस्सी से उसके गले को कस दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को फेंककर आरोपी फरार हो गया। शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय, पांचालघाट चैकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी सहित एसओजी टीम ने आरोपी को अमेठी जदीद की मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकडे गये आरोपी ने बताया कि वह लिंजीगंज से बापस जा रहा था। उसी समय गांव में अयान मिल गया। उसके साथ गलत काम करने की नियत से उसे साथ ले गया था। काम में असफल होने के कारण उसकी हत्या कर दी। उधर पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीणा ने मामले का खुलासा किया
Leave a Reply