राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया चिकित्सालयों का निरीक्षण, सभी महिलाएं अपना और अपने घरवालों का टीकाकरण करवाए

रिपोर्ट- अभिमन्यु शुक्ला जिला ब्यूरो औरैया

राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा जनपद के चिकित्सालयों का किया गया निरीक्षण। राज्य महिला आयोग की सदस्य माननीय रंजना शुक्ला द्वारा जनपद के 50 सैय्या अस्पताल, सीएचसी दिबियापुर तथा बिधूना के महिला वार्ड तथा महिला विंग का निरीक्षण किया। दिबियापुर और बिधूना में सदस्य द्वारा महिला वार्ड,प्रसूता कक्ष, शौचालय एवं अस्पताल की साफ-सफाई की स्थिति तथा महिला टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ साथ अस्पताल में महिलाओं की सुविधाओं के बारे में जाना। सदस्या ने जनपद के अस्पतालों में दी जा रही सुविधाओं से संतुष्ट नजर आईं परंतु अस्पतालों के वार्डों में साफ सफाई, कपड़ों की स्वच्छता, कोविड प्रोटोकोल का अनुपालन तथा शौचालयों की स्वच्छता और वेहतर तरीके से किए जाने के निर्देश दिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *