SSC Scam: ईडी की पूंछताछ में अर्पिता ने किया खुलासा मुझे नहीं थी अपने फ़्लैट में जाने की अनुमति

शिक्षक भर्ती: पश्चिम बंगाल में हुआ शिक्षक भर्ती घोटाला सुर्खियों में है। इस मामले ईडी ने पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को हिरासत में लिया है। ईडी लगातार दोनो से पूंछताछ कर रही है। वही अब ईडी द्वारा की जा रही पूंछताछ में अर्पिता मुखर्जी ने दावा किया है कि उन्हें उनके फ्लैट में जाने की अनुमति नही थी।

ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अर्पिता के जिस फ्लैट से नकदी बरामद हुई है उस फ़्लैट में अर्पिता मुखर्जी को जाने की परमिशन नही थी। उस फ्लैट का सम्बंध पार्थ चटर्जी से बताया जा रहा है। अर्पिता ने दावा किया है कि उस फ्लैट में केवल पार्थ चटर्जी और कुछ खास लोग जा सकते थे। उन्हें वहां जाने की अनुमति नही थी।
बताया जा रहा है कि अर्पिता के दावे पर ईडी पार्थ चटर्जी से पूंछताछ कर रही है। अगर इस बात से पार्थ मुकरते है तो एआगे ईडी दोनो को आमने सामने बिठाकर इस दावे की पूंछताछ करेगी और मामले की तह तक पहुंचने की रणनीति तैयार करेगी। जानकारी के लिये बता दें ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाले में अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैट पर छापा मारा है। अर्पिता के दो फ्लैटों पर मारे गए छापे में ईडी ने अब तक 53 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद राशि व सोना, डॉलर व अन्य सामग्री जब्त की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *