डेस्क। श्रीलंका में राजनीतिक और आर्थिक संकट के बीच रानिल विक्रमसिंघे ने पिछले दिनों नए राष्ट्रपति के पद के लिए शपथ ली है।
बुधवार को राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका की संसद के नए सत्र का भी उद्घाटन किया था जिसके बाद अब संसद का पहला सत्र आयोजित किया जाना है।
इसी कड़ी में रानिल विक्रमसिंघे ने भारत को भी लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यह कहा है कि, ‘मैं श्रीलंका में आर्थिक संकट को ठीक करने के लिए भारत द्वारा की गई मदद के लिए विशेष रूप से उसका धन्यवाद देता हूं।’ उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास तौर पर जिक्र भी किया।
श्रीलंका को मदद देने के लिए नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने यह भी कहा कि, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रही भारत सरकार ने हमें नई जिंदगी दी और मैं श्रीलंका के लोगों और अपनी ओर से प्रधानमंत्री मोदी एवं भारत सरकार और भारत के लोगों का धन्यवाद करता हूं।’
बता दें कि इतिहास के सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में उग्र विरोध प्रदर्शनों के चलते राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए थे जिसके बाद फिर उन्होंने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा भी दिया था।
उनके इस्तीफे को देने के बाद संसद ने 20 जुलाई को विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति भी निर्वाचित किया। वह छह बार प्रधानमंत्री रहे विक्रमसिंघे को राजपक्षे के देश छोड़कर भाग जाने के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति को भी नियुक्त किया गया था।
Leave a Reply