श्रीलंका । राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करके पूल में नहाते दिखे प्रदर्शनकारी

 

 

डेस्क। आर्थिक संकट में फसा हुआ श्रीलंका अब बहुत ही बत्तर हालातो से गुजर रहा हैं। श्रीलंका सरकार के खिलाफ लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला है। श्रीलंका में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आएं हैं। इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है। इसी कड़ी में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे राष्ट्रपति भवन छोड़कर भाग गए हैं।

इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के अंदर बने स्विमिंग पूल में नहाते भी दिखे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

प्रदर्शनकारी श्रीलंका की बेहद खराब आर्थिक हालत के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहें हैं, साथ ही वो अब राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग के लिए उपद्रव कर रहें हैं।। 

11 मई को जब भारी बवाल के बीच श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दिया था तो उन्हें आगजनी और हिंसक प्रदर्शनकारियों से बचने के लिए परिवार सहित घर छोड़कर भागना भी पड़ा था।

राष्ट्रपति भवन में नहाते दिखे प्रदर्शनकारी

रिपोर्ट्स की माने तो प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर राष्ट्रपति भवन में चले गए। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के अंदर बने स्विमिंग पूल में नहाते हुए भी नज़र आएं। इसी के साथ कुछ लोग इसका खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रपति भवन परिसर में देखे जा सकते हैं। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है और इसी माहौल में कुछ लोग पूल में मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो श्रीलंका सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *