‘Spider Girl’ अक्षिता और कृपिता दीवारों पर ‘स्‍पाइडर मैन’ की तरह आसानी से जाती है चढ़ !

पटना । दानापुर में एक ऐसी लड़की सामने आई है, जिसे ‘स्पाइडर गर्ल’ कहा जा रहा है , 11 साल की अक्षिता दीवारों पर आसानी से स्पाइडर मैन की तरह चढ़ जाती हैं, अक्षिता की ये काबीलियत देखकर हर कोई हैरान है,   लड़की ये आजकल स्‍पाइडर गर्ल के तौर पर चर्चा बटोर रही है। यह लड़की स्‍पाइडर मैन की तरह ही बिना किसी सहारे के मार्बल वाले चिकने खंभे पर तेजी से चढ़ जाती है। इंटरनेट मीडिया पर इस लड़की की तमाम तस्‍वीरें और वीडियो पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रहे हैं। इस लड़की को ऐसा करते देखकर हर कोई ताज्‍जुब कर रहा है।

11 साल की इस लड़की का नाम अक्ष‍िता गुप्‍ता है, जो पटना शहर से सटे दानापुर के बीबीगंज की रहने वाली है। वह 12 फीट ऊंचे खंभे पर फटाफट चढ़ जाती है। खंभा भी मार्बल का, जो पूरी तरह चिकना है। अक्षिता की देखादेखी उसकी नौ साल की बहन कृपिता भी इसके लिए अभ्‍यास करने लगी है।

 समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में अक्षिता ने बताया कि वह अपने माता-पिता की गैरहाजिरी में दीवार और खंभों पर चढ़ने का अभ्‍यास किया करती थी। जब माता-पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर निकल जाते तो अक्षिता खेल-खेल में खंभे पर चढ़ने की कोशिश करती। लगातार अभ्‍यास से वह आसानी से इस काम को कर पाने लगी। अब अक्षिता अपने घर में लगे ग्रेनाइट मार्बल वाले ऊंचे खंभे पर फटाफट चढ़ जाती है।

अक्षिता ने बताया कि जब उसने पहली बार अपने माता’-पिता को ऐसा करके दिखाया तो वे भी चकित रह गए। हालांकि मां ने इसे खतरनाक बताते हुए ऐसा करने से मना किया। मां के मना करने पर भी अक्षिता उनकी गैरहाजिरी में ऐसा करती रही। अब उसके लिए यह काम बिल्‍कुल बाएं हाथ का खेल हो गया है। वह कहती है कि स्‍पाइडर गर्ल के तौर पर मशहूर होने से वह बेहद खुश है। उसने बताया कि वह अब हिमालय की ऊंची चोटियों पर चढ़ना चाहती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *