किसी से सूखी रोटी तो किसी ने पानी पीकर खोला रोजा

विदेश– आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की स्थिति बेहद खराब होती जा रही है। लोग भूख से तड़प रहे हैं। खाने-पीने की चीजों का भाव आसमान छू रहा है। सरकार के पास ऐसा कोई तरीका नहीं है कि वह अपने नागरिकों की मदद कर सके। 

वहीं अब खबर आई है कि पाकिस्तान में आटे के लाले पड़े हैं। लोग आटा लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं लेकिन उनको आटा नहीं मिल रहा है। बीते दिनों आटा लेने के चलते भगदड़ मच गई। भगदड़ में कोई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। लोग अब बिना आटा लिए अपने घर जा रहे हैं। पुलिस लोगों पर अपना डंडा बरसा रही है।
पाकिस्तान में लोग सूखी रोटी खाने को मजबूर हैं। उनके पास रमजान में अपना रोजा खोलने के लिए कोई खाने की सामग्री नहीं है। कुछ लोग अपना रोजा सूखी रोटी खाकर खोल रहे हैं तो कुछ लोग अपना रोजा खाली पानी पीकर खोल देते हैं। 
आज पाकिस्तान का बच्चा-बच्चा रो रहा है।कई जगहों पर गेहूं अगर उपलब्ध है तो उसके दाम आसमान छू रहे हैं। कई लोग पाकिस्तान सरकार को भी सवालों के घेरे में उतारा रहे हैं। लोगों का कहना है कि भारत और पाकिस्तान समान समय पर आजाद हुए लेकिन पाकिस्तान आज आर्थिक संकट से जूझ रहा है और भारत तीव्रता से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। पाकिस्तान की इस दयनीय स्थिति का जिम्मेदार पाकिस्तान की सरकार है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *