स्मृति ईरानी ने अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया, क्या स्पीकर इसकी निंदा करेंगे

Parliament: संसद में चल रहे मानसून सत्र में कई मुद्दों पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष के कई सांसदों को पूरे सत्र तो कईयों को एक सप्ताह के लिये सदन से निलंबित किया। वही आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के कथन की कड़ी आलोचना हुई। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहा था। जिसके बाद भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रही है। 

हालाकि अधीर रंजन ने इस मामले में अपना पक्ष रखा है और कहा है वह राष्ट्रपति से माफी मांग लेंगे। यह उनसे गलती से हो गया। लेकिन अब इस बीच आज सदन में भाजपा द्वारा किये हंगामे पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट किया है और कहा है कि सदन में अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया गया है क्या अब स्पीकर इसपर कार्यवाही करेंगे।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया! लेकिन क्या स्पीकर इसकी निंदा करेंगे? क्या नियम सिर्फ विपक्ष के लिए होते हैं? उनके इस ट्वीट पर यूजर जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर कहता है कि भारत में 1600 से अधिक भाषाएं हैं,अगर कोई बंगाली हमारी संस्कृति और भाषा का सम्मान करते हुए हिंदी में बोलने की कोशिश करता है और अगर जीभ फिसल जाती है ..इसके लिए क्षमा मांगते हैं।आप और क्या चाहते हैं ? बंगाली के प्रति अपमानजनक, हम बंगाली में क्यों नहीं बोल सकते.. जीभ की फिसलन होगी। वही दूसरा यूजर कहता है कि बंगला भाषा एक समृद्ध और मीठी भाषा है और इसे संसद में बोलने पर पाबंदी भी नहीं है …….. पर अपनी भाषा बोलने का शौक कांग्रेस के संसद अधीर रंजन चौधरी को है कहाँ ….. उनकी भाषा केवल सोनिया मैडम जी के कहे अनुसार होती है …….. जबान भी वहीँ फिसलती है जहाँ उनको मज़ा आता है …….।
यूजर कहता है कि आपकी पार्टी और सदस्य कैसी भी अमर्यादित भाषा बोले जैसा अभी अधीर रंजन ने माननीय राष्ट्रपति जी के लिए बोला वो सब उचित है परंतु मैडम के विरुद्ध कुछ भी बोला तो अमर्यादित। एक यूजर कहता है कि राहुल गाँधी के सभी प्रवक्ता अधीर हो या उदित, सुप्रिया हो या रागिनी, पवन खेड़ा हो या अलका लाम्बा सारे ही बेलगाम बदतमीज हैं, ऐसा लगता हैं जैसे कोंग्रस पार्टी में ख़राब और अभद्र बोलने का कोई कम्पटीशन सा लगा हो। 
ईरानी अपना दिमागी संतुलन खो बैठी हैं इन्हें इलाज और दवाई की जरूरत है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *