Smartphone एक साल तक इस्तेमाल नहीं करने वाले को ये Company देगी 72 लाख, जानिए कैसे ले सकते हैं हिस्सा

[object Promise]

नई दिल्ली  । आजकल स्मार्टफोन हर किसी के जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। कोई इसके बिना एक दिन भी निकालने के बारे में सोच नहीं सकता। इस बीच एक कंपनी ने बेहद अजीबो-गरीब कॉन्टेस्ट शुरु किया है, जिसमें शर्त ये है कि आपको एक साल तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल किए बिना रहहना है।

कोका-कोका की कंपनी विटामिन वॉटर के इस कॉन्टेस्ट में कंपनी ने जीतने वाले को 1,00,000 डॉलर (करीब 72 लाख रुपए) का इनाम देने का ऐलान किया है। इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वालों को एक साल तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करना है। इस दौरान कंपनी फोन कॉल करने के लिए कंटेस्टेंट को 1996 का एक फीचर फोन देगी। इस बारे में जानकारी देते हुए विटामिनवॉटर के ब्रांड मैनेजर नतालिया सुअरेज ने कहा कि हम नहीं सोचते कि अपने फोन में स्क्रॉलिंग करने से ज्यादा कुछ उबाऊ है, यहां हम इसके खिलाफ एक मौका दे रहे हैं अपने समय के साथ कुछ शानदार करने के लिए 100,000 डॉलर देने का अवसर भी दे रहे हैं।

खास बात ये है कि आपको इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए अपना काम भी नहीं  छोड़ना पड़ेगा।  आप गूगल होम या अमेजन एलेक्सा द्वारा संचालित लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर और यहां तक ​​कि स्मार्ट डिवाइस का उपयोग करना जारी रख सकते हैं। हालांकि, यदि आप पुरस्कार राशि जीतना चाहते हैं तो आप किसी भी स्मार्टफोन या टैबलेट का उपयोग नहीं कर पाएंगे। अगर आपको लगता है कि स्मार्टफोन के बिना एक साल बहुत अधिक है तो आप भारत में 10,000 डॉलर या 7.2 लाख रुपये का इनाम जीतने के लिए छह महीने का समय चुन सकते हैं। लेकिन धोखा देने की उम्मीद न करें क्योंकि आपको पुरस्कार राशि जीतने से पहले आपको लाई-डिटेक्टर टेस्ट से गुजरना होगा।

कैसे पाएं एंट्री
इस प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए 8 जनवरी 2019 तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें प्रवेश पाने के लिए आपको हैशटैग #nophoneforayear और #contest का इस्तेमाल करते हुए लिखना होगा कि आप क्या करेंगे यदि आप एक साल के लिए अपने फोन का उपयोग नहीं करेंगे और इसे ट्विटर या इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सकते हैं। विटामिनवाटर 22 जनवरी तक किसी का चयन करेगी और पुराना फीचर फोन सौंपेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *