श्रद्धा मर्डर केस- पुलिस को मिले शरीर के 10 टुकड़े जांच जारी

देश– आफ़ताब और श्रद्धा की कहानी ने पूरे देश को दहला दिया है। लोगो का किसी पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। जिस बेहरहमी से आफ़ताब ने श्रद्धा को मौत के घाट उतार दिया उसे सुनकर रूह कांप जाए। 
वही पुलिस लगातार इस मामले की तह तक जाने की कोशिश में लगी है। आफताब को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूंछताछ की जा रही है। वही अब पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के महरौली के जंगल और नाले से कुछ हड्डियों को बर्बाद किया है।
हड्डियों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है। यह रीढ़ की हड्डी है। पुलिस को करीब 10 हड्डियां मिली है। वही आफ़ताब के घर की जांच पड़ताल में किचन में खून के धब्बे देखे गए हैं। सभी के सैम्पल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। वही आफताब से इस केस के परिपेक्ष्य में पूंछताछ जारी है।
बता दें श्रद्धा आफ़ताब की प्रेमिका थी। दोनो लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। परिजनों के इनकार के बाद श्रद्धा आफ़ताब के साथ अपना सब छोड़कर चली आई थी। श्रद्धा आफताब दिल्ली से मुंबई आए थे। वही जब श्रद्धा ने आफ़ताब पर शादी का दवाब बनाया तो उसने उसे गला घोंटकर मार दिया और उसके शरीर के 35 टुकड़े किए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *