देश– श्रद्धा हत्याकांड मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। आफ़ताब ने जिस तरह श्रद्धा को मौत के घाट उतार दिया उसे देखकर किसी की भी रूह कांप उठे। लेकिन आज इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है।
श्रद्धा और आफ़ताब मुंबई में जिस फ्लैट में रहते थे। वहां उन्होंने अपने आप को शादी शुदा बताया था। पड़ोसियों का दावा है कि वह कभी खुद को ऐसे नही दिखाते थे जिससे यह आंका जा सके की वह विवाहित नही है।
श्रद्धा और आफ़ताब वसई के एवरशाइन सिटी में रीगल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के फ्लैट 201 में रहे थे.फ्लैट की मालिक जयश्री पाटकर ने भी दावा किया है कि आफताब और श्रद्धा ने रियल एस्टेट एजेंट से कहा था कि वे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वहां शिफ्ट होंगे.
यह भी दावा किया गया है कि उन दोनों में खूब लड़ाई होती थी। और जब तक वह वहां रहे कभी भी शायद ऐसा हुआ हो जब उनके बीच झगड़ा न हुआ हो। बताते चले श्रद्धा को आफ़ताब ने मौत के घाट उतार दिया है। उसने पहले उसका गला दबाकर उसे मौत दी और बाद में उसके शरीर के 35 टुकड़े किए। आफ़ताब को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Leave a Reply