Salary Hike: मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का बेरोजगारी भत्ता बढाने की घोषणा की है। जिसके बाद अब सरकारी कर्मचारियों की ग्रोस सैलेरी में बढ़ोतरी होगी।बताया जा रहा है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने यानी अगस्त से लागू कर दिया जाएगा। इससे पहले सरकार एक बार ओर महंगाई भत्ता बढ़ा चुकी है वही पुनः महंगाई भत्ता बढ़ने से सबके चेहरे खिल उठे है।
राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 31 फीसदीं महंगाई भत्ता मिलता है लेकिन अब से यह बढ़ जाएगा और कर्मचारियों को अब 34 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ता अगस्त माह के वेतन से लागू होगा और इसका भुगतान कर्मचारियों को सितंबर महीने की सैलरी के साथ किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा पहले हमने महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ाया था लेकिन अब इसमे 3 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
शिवराज सिंह ने कहा महंगाई भत्ता बढ़ाने से सरकार पर 625 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आयेगा। लेकिन इसका लाभ साढ़े सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा। शिवराज सरकार के इस फैसले से सभी सरकारी कर्मचारियों के चेहरे खिल गए हैं। जानकारी के लिये बता दें अप्रैल से पहले केवल 20 फीसदी ही महंगाई भत्ता दिया जाता था, जिसे 11 फीसदी बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया गया था. महंगाई भत्ता बढ़ने का सीधा असर कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी के रूप में दिखेगा।
Leave a Reply