Selfie लेने के लिए जैसे ही “मुंह” बनाया सामने खड़ी महिला गई भड़क और लड़की को जड़ दिए थप्पड़

[object Promise]

 

फरीदाबाद । दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में सेल्फी लेने के दौरान अजीब वाक्या पेश आया है। हुआ यूं कि एक लड़की ने मोबाइल फोन से सेल्फी लेने के लिए जैसे ही मुंह बनाया तो उसे ऐसा करते देख सामने खड़ी महिला भड़क गई। उसे लगा कि यह लड़की उसे चिढ़ा रही है। फिर क्या था फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर सेल्फी लेते समय मुंह बनाने पर भड़की महिला ने लड़की को थप्पड़ जड़ दिए।

file photo11

थप्पड़ मारने से नाराज लड़की ने भी पलटवार शुरू कर दिया। उसने भी महिला को स्टेशन पर ही पीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक प्लैटफॉर्म नंबर 3 पर लड़ाई होती रही और दोनों एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे।

दोनों के बीच हो रही लड़ाई के दौरान शकूरबस्ती दिल्ली से पलवल जाने वाली ईएमयू प्लैटफॉर्म पर आई तो महिला ने उसमें बैठकर भागने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस पर लड़की ने चलती ईएमयू से महिला को खींचने की कोशिश की। इस दौरान ईएमयू में सवार एक यात्री ने उसे धक्का दे दिया, जिससे ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बची।

[object Promise]
file photo11

गिरकर लड़की हुई बेहोश

जानकारी मिली है कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर गिरने की वजह से किशोरी को काफी चोट आई और कुछ देर के लिए वह बेहोश हो गई। हालांकि, कुछ देर बाद होश में आने पर किशोरी अपनी रिश्तेदार के साथ बगैर शिकायत दिए घर लौट गई।

यूं घटी 10 मिनट की घटना

संजू दिल्ली में अपनी बहन के घर गई थीं। वापसी में 15 साल की बेटी आरती के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ट्रेन से उतरीं। ट्रेन से उतरने के बाद आरती प्लैटफॉर्म पर सेल्फी लेने लगीं। काफी देर तक आरती मुंह बनाकर सेल्फी लेती रहीं।

[object Promise]
file photo12

इस दौरान पास में खड़ी महिला को लगा कि आरती उसे देखकर मुंह बना रही है। इस पर महिला ने आरती के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरती ने भी पलटवार शुरू कर दिया। हालांकि, मारपीट की सूचना पर जवान तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। दोनों पक्षों में से किसी ने भी शिकायत नहीं दी है।

बढ़ रही है सेल्फीसाइड नाम की बीमारी

डॉ. दिनेश त्यागी के अनुसार युवाओं में मानसिक व्यग्रता रोग का इलाज काउंसिलिंग के जरिये संभव है। यदि कुछ सावधानियां बरती जाएं तो काफी हद तक सेल्फीसाइड नाम के विकार से बचाव किया जा सकेगा। सेल्फी का क्रेज ठीक है, लेकिन लोगों को सेल्फी से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक होना भी जरूरी है। यह न हो कि क्रेज के चक्कर में जान पर ही बन आए।

Read More : तेल के दामों में भारी बढ़ोत्तरी : 80 रुपये के करीब पहुंचा पेट्रोल, डीजल भी हुआ इतना महंगा!

Read More : ये स्कीम 500-500 रुपये में लखपति बना सकती है, जानिए कैसे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *