एक सोफे से महिला बनी लखपती पैसा देख जोर जोर से लगी चीखने

कैलिफोर्निया;- बड़े बुजुर्ग कहते थे की ऊपर वाला जब भी देता है तो वह छप्पड़ फाड़ कर देता है ऐसे ही कुछ हुआ कैलिफोर्निया की एक महिला के साथ जिसने एक झटके में इसे मालामाल कर दिया। यह महिला मार्केट से एक दिन फ्री का सोफा अपने घर उठा लाई और जब इसने इस सोफे की सफाई की तो इस सोफे में 28 लाख रुपये छुपे मिले। इतनीं बड़ी रकम को अपने सामने देखकर महिला होश खो बैठी और जोर जोर से चिल्लाने लगी।

यह मामला अमेरीका के कैलिपोर्निया का है जहाँ विक्की उमोडु नाम की एक महिला अपने नए घर के लिए ऑनलाइन फर्नीचर ढूंढ रही थी। उसने ऑनलाइन वेबसाइट पर दो सोफे और एक चेयर का सेट देखा जो की मुफ्त मिल रहा था उसने उसे मंगवा लिया और जब वह उसे सेट करने लगी तो उसे इतनीं बड़ी रकम मिली। महिला ने कहा पहले उसे लगा की यह सब उसका एक भ्रम है लेकिन जब उन्होंने चेक किया तो यह सच निकला।
महिला ने कहा वह अभी अभी नए घर मे शिफ्ट हुई थी उसके पास कोई भी सामान नहीं था वह ज्यादा पैसा बर्बाद नहीं करना चाहती थी। जिसके चलते उसने ऑनलाइन फ्री में सोफा मंगवाया था। लेकिन इस सोफे से उसकी किस्मत बदल दी और उसे एक ही झटके में लाखों रुपये दिए। लेकिन महिला ने वह पैसे उस परिवार को लौटा दिए जिसके वह थे पैसे मिलने के बाद परिवार काफी खुश था और उसने महिला को एक रेफ्रिजरेटर और 1.5 लाख रुपये गिफ्ट दिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *