मुंबई: महाराष्ट्र में जारी तना तनी खत्म होने का नाम नही ले रही। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थक और उद्धव ठाकरे के समर्थकों में आय दिन शाब्दिक विवाद छिड़ा रहता है। वही अब इनका विवाद महाराष्ट्र की विधानसभा में उफना गया और विपक्ष व सत्ताधारी दल के विधायकों के मध्य बात हाथा पाई पर उतर आई। जमकर धक्का मुक्की हुई और पक्ष विपक्ष के विधायकों ने एक दूसरे को खूब खरी खोटी सुनाई।
यह झड़प तब हुई जब महाराष्ट्र विधानसभा में मानसून सत्र चल रहा था। बता दें शिंदे गुट और भाजपा के विधायक उद्धव ठाकरे की सरकार के समय का विरोध कर रहे थे और उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। ठाकरे के समर्थकों ने सत्ताधारी दल के इस व्यवहार का विरोध किया और उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इस नारेबाजी ने विरोध को जन्म दिया और पक्ष विपक्ष आपस मे भिड़ गए। जानकारी के लिए बता दें एकनाथ शिंदे पहले शिवसेना के साथ थे। लेकिन उद्धव की नीतियों से रूठ कर शिंदे ने भाजपा का दामन थाम लिया। ओर विधायकों के साथ मिलकर उद्धव ठाकरे की सरकार गिरा दी। वर्तमान समय मे एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री है।
Leave a Reply