क्या मौत के बाद होता है पुनर्जन्म?
विज्ञान क्यों नहीं उठा पाया जीवन मृतु के सच पर से पर्दा?
आत्मा का अस्तित्व आज भी बना हुआ है गुत्थी?
डेस्क। विज्ञान इन दिनों काफी तरक्की कर रहा है। इसको दूसरे नजरिये से देखें तो विज्ञान कई अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट को लेकर आता रहा है। इंसान ने अबतक विज्ञान की मदद से कई तरह के आविष्कार किए हैं। पर आज भी विज्ञान आध्यत्म के आगे नत्मस्तक होने को मजबूर हो जाता है। विज्ञान आज भी मौत और जीवन की गुत्थी के बीच उलझा हुआ है। वैसे तो व्यक्ति को मौत के बाद फिर से जिंदा कर पाना असंभव सा लगता है पर अब एक ऑस्ट्रेलियाई कंपनी (Australian company freeze human dead body) ने दावा किया है कि वो किसी व्यक्ति के मरने के बाद भी उसे जिंदा कर देगी। और इसके लिए यह कंपनी फिलहाल लोगों की लाशों को बर्फ में दफनाने का काम करने में लगी हुई है।
डेली मेल की रिपोर्ट की माने तो ऑस्ट्रेलिया की कंपनी सदर्न क्रायोनिक्स (Southern cryonics) का हेडक्वार्टर सिडनी (Sydney, Australia) में स्थित है। जिससे करीबन 500 किलोमीटर की दूरी पर होलब्रुक में अपनी हाइटेक फैसेलिटी को सेटअप की है। कंपनी ने दावा किया है कि वो इंसान की डेड बॉडी को -200 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर दफन करेगी ताकि अगर भविष्य (Company freeze dead body to bring back to life in future) में अगर कभी विज्ञान ने इंसान को जीवित करने की तरक्की कर ली तो हम दफन की गई लाशों को निकाल कर उन्हें जिंदा कर लेंगे।
लाशों को फ्रीज कर देगी कंपनी
आपको बताते दें कि इस प्रोजेक्ट में बड़ा लंबा बजट लगने वाला है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कंपनी अपने कस्टमर्स से 1 करोड़ से ज्यादा रुपये लाश को बर्फ में दफनाने के लिए चार्ज करने वाली है। जानकारी के मुताबित लाश को लिक्विड नाइट्रोजन में -200 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर एक स्टील चैंबर के अंदर स्टोर किया जाना है। यह भी बताया गया है कि शरीर को स्टील के चैंबर में उल्टा रखा जाएगा यानी सिर नीचे होगा और पैर ऊपर। ऐसा इसलिए किया जाएगा की कहीं अगर चैंबर लीक हुआ तो ब्रेन के नीचे होने के कारण भी बचने के चांस बने रहें।
कंपनी के पास अभी के लिए फिलहाल 40 जगह खाली पड़ी हैं। जिसमें से ज्यादातर जगहें कंपनी के फाउंडर्स के लिए रिज़र्व रखा गया है। आगे चलकर नए वेयरहाउस भी बनाए जाएंगे जिससे 600 अतिरिक्त जगह होंगी। कंपनी का मानना है कि अगर किसी मृत शरीर को जल्दी जमा दिया जाए तो मौत को पलटा भी जा सकता है।
Leave a Reply