सऊदी अरब ने महिलाओ के लिये लिया बड़ा फैसला

देश– सऊदी अरब ने महिलाओ को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सऊदी अरब ने कहा है कि हज और उमरा पर जाने वाली महिलाओं को अब अपने साथ किसी पुरुष को लेकर जाने की आवश्यकता नही है। 
सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री तौफ़ीक़ अल-राबिया ने मिस्र की राजधानी काहिरा में सऊदी दूतावास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फ़ैसले की घोषणा की है।
उन्होंने कहा अब हज और उमरा के लिए महिलाओं को बिना रक्त सम्बंध वाले पुरुष के साथ आने की अनुमति होगी। सऊदी के इस फैसले ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है कि महिलाएं अकेले हज के लिए जा सकती है या नहीं।
जानकारी के लिए बता दें बीते साल महिला को किसी अन्य पुरुष या अकेले हज पर आने की अनुमति नही थी। लेकिन उस समय महिला किसी अन्य महिला के साथ हज पर आ सकती थी। लेकिन नए फैसले ने सब बदल दिया है और अब महिलाएं अकेले भी हज की यात्रा पर जा सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *