Sapna Chaudhary की कार का एक्सीडेंट, गाड़ी के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बची सपना चौधरी

[object Promise]

हरियाणा की पॉपुलर डांसर सपना चौधरी के हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में  भारी प्रसंशक हैं। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी की करोड़ो की संख्या में फैन फॉलोइंग है। वही सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है। अक्सर सपना चौधरी के डांस वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचाते रहते हैं। सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

अक्सर किसी ना किसी चीज को लेकर काफी सुर्खियों में रहती है। सपना चौधरी ने अपने बेहतरीन डांस से हर दिल में जगह बना ली है। फैंस सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है। अक्सर सोशल मीडिया पर सपना चौधरी की तस्वीरें जमकर वायरल होती रहती है। वही अब इसी बीच सपना चौधरी को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

अब जो खबर आ रही है वो सपना चौधरी के फैंस को परेशान कर सकती है। दरअसल, देर रात सपना चौधरी की कार का एक्सीडेंट हो गया। दरअसल, सपना चौधरी देर रात सोहना रोड से शॉपिंग करके लौट रही थीं। गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था और तभी अचानक तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दिया। जब तक सपना और उनका ड्राइवर बाहर निकले वो गाड़ी वहां से तेज रफ्तार में जा चुकी थी। सपना की गाड़ी पीछे से छतिग्रस्त हो गई, हालांकि इस हादसे में सपना चौधरी और उनका ड्राइवर पूरी तरह से सुरक्षित रहे। ना ही ड्राइवर को और ना ही सपना को एक भी खरोच आई। सपना चौधरी को हरियाणा की अनारकली भी कहा जाता है। लेकिन अच्छी खबर ये है कि सपना चौधरी को इस एक्सीडेंट में कुछ भी नहीं हुआ। सपना चौधरी इस भीषण एक्सीडेंट के बाद पूरी तरह से ठीक हैं।

सपना चौधरी बिग बॉस के 11वें सीजन में हिस्सा ले चुकी है। बिग बॉस 11 के बाद से सपना चौधरी ने ना सिर्फ हरियाणवी, बल्कि पंजाबी, भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई। अभिनय और डांस के अलावा सपना चौधरी ने हाल ही में राजनीति में भी कदम रखा है। वही बिग बॉस में आने के बाद से ही सपना चौधरी के ठाठ बाठ बिल्कुल बदल गए है। उनके फैशन सेंस से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ तक हर स्तर पर बड़े बदलाव आए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *