खचा खच भरे हॉल में स्टेज पर छलांग लगाकर किया सलमान रुश्दी पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका: अमेरिका के न्यूयॉर्क में जाने माने व्यक्ति बुकरा पुरस्कार विजेता और द सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से आत्मघाती हमला हुआ है। यह हमला उस व्यक्ति हुआ जब वह एक सभा करने जा रहे थे। हमले में रुश्दी गम्भीर रूप से घयाल हो गए हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हमले के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रुश्दी पर हमला हुआ तो आसपास के लोग घबरा गए और इलाके में भगदड़ मच गई। लेकिन बाद में लोगो की भीड़ ने हमलावर को पकड़ लिया।
न्यूयॉर्क की गवर्नर केथी होचुल की ओर से प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक रुश्दी अभी जीवित है उनकी सांसे चल रही है। उन्हें साऊदी के एक अस्पताल में एडमिट करवाया गया है और उनकी हालत नाजुक है। 
पुलिस के मुताबिक रुश्दी की गर्दन पर चाकू से हमला हुआ। इस हमले में रुश्दी का हाथ और लीवर भी घयाल हुआ है। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। हमलावर का नाम हादी मतार है उसकी उम्र 24 साल है। पुलिस ने बताया की हमलावर से लगातार इस मामले की पूंछताछ की जा रही है। अभी तक उसने इस हमले के पीछे का कारण नही बताया है।
उससे इस मामले में एफ़बीआई की टीम पूंछताछ कर रही है। हमलावर के पास से कार्यक्रम का टिकट भी मिला है। वह अकेला ही रुश्दी को मौत के घाट उतारने आया था। स्थानीय लोगो का कहना है कि हमलावर दर्शकों के बीच कला मास्क लगाकर बैठा था। 
कुछ देर वह रुश्दी को सुनता रहा और बाद में छलांग लगाकर स्टेज पर पहुंच गया। वहां उसने रुश्दी पर हमला बोल दिया। हमलावर ने उनके गले और पेट पर चाकू से वार किया। बाद में रुश्दी को बचाने स्टेज पर 15 से 20 लोग पहुंच गए।
हमले के बाद रुश्दी जमीन पर गिर गए। उन्हें हेलिकॉप्टर से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अभी उनकी हालत काफी नाजुक है वह वेल्टीनेटर पर है और बोल भी नही पा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *