UttarPradesh| रामनवमी के दिन जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के बाहर भगवा झंडे गाढ़ दिए गए हैं। जेएनयू कैम्पस के बाहर मुख्य गेट और सड़क पर भगवा झंडे और पोस्टर लगाए गए हैं। यह झंडे और पोस्टर हिन्दू सेना ने लगाए हैं। हिन्दू सेना जेएनयू के बाहर लगाए पोस्टर में लिखा है कि भगवा जेएनयू।
हिन्दू सेना के इन पोस्टर को देख कर महसूस हो रहा है कि रविवार शाम को जली हिंसा की आग अभी शान्त नहीं हुई है और हिन्दू सेना लगातार जेएनयू के विरोध में लगी हुई है।
बता दें रविवार के दिन रामनवमी की शाम को जेएनयू कैंपस में दो गुड़ मेस में मांसाहारी भोजन परोसे जाने के संदर्भ में भिड़ गए। यह हिंसा वामपंथी संगठन और ABVP के बीच हुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया है की एक विशेष समुदाय ने रामनवमी की पूजा में विध्न डालने की कोशिश की जिसके बाद हिंसा भड़क गई।
वही पुलिस सूत्रों का कहना है कि जेएनयूएसयू, एसएफआई और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन की ओर से एबीवीपी से जुड़े छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.
Leave a Reply