रूस युक्रेन युद्ध: मारियोपुल में हालात चिंताजनक

युक्रेन:- युक्रेन में जारी रूसी ताहिमाम को आज 54 दिन होने को हैं। युक्रेन विदेश मंत्री दिमित्रो कुबेला ने मारियोपुल में हालत चिंताजनक बताए हैं। उन्होंने कहा रूस जिस प्रकार से मारियोपुल में हमला कर रहा है उससे वहां एक लाल रेखा का निर्माण हो सकता है। रूस के इस रुख से अब शान्ति के सभी रास्ते बंद हो रहे हैं। 

कुलेबा ने फेस द नेशन कार्यक्रम में कहा बंदरगाह शहर में सभी युकेनी सैनिकों को रूसी सैनिकों ने घेर लिया है। स्थिति विध्वंसक है। युक्रेन के सैनिक लगातार संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन रूस के घातक रूप के चलते अब शहर का कोई अस्तित्व नहीं है। युक्रेन लगातार राजनीति संघर्ष के जरिए शान्ति बनाए रखने का प्रयास कर ररहा है लेकिन रूस अपने हठ के चलते विध्वंसक रुख अपनाए हुए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *