डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी विवाद की कड़ी में एक ऐसी खबर आई है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर की राजनीति का रुझान बदल दिया है। खबरों के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन देश की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव को अस्थायी रूप से सत्ता सौंपते हुए कैंसर की सर्जरी करवा सकते हैं।
न्यू यॉर्क पोस्ट ने कथित तौर पर एक पूर्व रूसी विदेश खुफिया सेवा लेफ्टिनेंट जनरल द्वारा चलाए जा रहे टेलीग्राम चैनल का हवाला देते हुए बताया कि पुतिन को डॉक्टरों द्वारा कथित तौर पर कहा गया है कि उन्हें कैंसर से निजाद पाने के लिए एक ऑपरेशन से गुजरना होगा।
न्यूयॉर्क पोस्ट ने अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों को सत्यापित नहीं किया जा सकता है, क्योंकि पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने सोमवार को कहा था कि “मैंने ऐसा कुछ भी नहीं देखा है जो हमें इसकी पुष्टि करने में मदद कर सके,”।
कुछ दिनों पहले, पुतिन ने कथित तौर पर निकोलाई पेत्रुशेव के साथ दो घंटे की बातचीत की थी।
Leave a Reply