भारत बन्द की अफ़वाहों ने उड़ाई प्रशासन की नींद

अग्निपथ:- एक ओर अग्निपथ योजना के विरोध में युवा सड़क पर उतरा है और भारत इस समय अग्निपथ की आग में झुलस रहा है। वही सेना ने साफ कर दिया है कि वह अग्निपथ योजना को वापस नहीं लेगी। सेना के इस निर्णय के बाद भी कई संगठन सोशल मीडिया के माध्यम से हंगामा मचाए हुए हैं और उन्होंने भारत बन्द की घोषणा की है। आज भारत बन्द की घोषणा के बाद राज्य सरकारों ने सुरक्षा बढ़ा दी है। क्योंकि सोशल मीडिया पर लगातार भारत बन्द को लेकर पोस्ट की जा रही है । इन पोस्ट को देखकर राज्य सरकार और पुलिस सतर्क है।

भारत बन्द को लेकर राज्य सरकार के कदम- 

भारत बन्द की मुहिम के बाद राज्य सरकार सतर्क है और जगह जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। झारखंड में आज भारत बन्द को लेकर सभी स्कूलों को बन्द किया गया है। 
केरल राज्य में आज अग्निपथ के विरोध में भारत बन्द को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई है और छत्तीसगढ़ में पुलिस को अलर्ट किया गया है। वही अफवाहें फैलाने को लेकर सख्ती बरती जा रही है। 
राज्य सरकारों ने आदेश दिया है कि अफवाहों को फैलाने वाले लोगो पर सख्त कार्यवाही हो वही जो भारत बन्द में हिंसा को बढ़ावा दे या सरकारी सम्पत्ति को हानि पहुंचाए उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही हो।
20 जून से 22 जून तक के लिए भारत बन्द की घोषणा की गई है। यह घोषणा किसी विशेष संगठन या धार्मिक संगठन के जरिए नहीं किया गया है। यह महज एक अफवाह है जो की सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *