लाहौर से 35 किलोमीटर दूर, मुल्तान जिले के शुजाबाद के एक गांव में 26 मई को एक घर में शादी समारोह के बाद पुलिस की वर्दी में चार लुटेरे घुस आए थे और परिवार को बंधक बना लिया था। पाकिस्तान में हुई इस घटना ने सभी को चैंका दिया । जब लोगों के सामने एक दुल्हन के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई तो इस घटना की भनक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री तक भी पहुंची थी।
घटना के बाद गांव वालों और मीडिया द्वारा दबाव डाले जाने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान और पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बजदार ने घटना का संज्ञान लिया और पुलिस के उच्च अधिकारियों को दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश दिया। पंजाब प्रांत की पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवती की शादी की पहली रात को उसके साथ सामूहिक बलात्कार ब्राइड गैंगरेप करने वाले चार लुटेरों में से एक को मार गिराया है।
पुलिस ने बताया कि लुटेरों ने नवविवाहित जोड़े के कमरे में घुस कर उन्हें प्रताड़ना देने के बाद दुल्हन के पति के सामने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। महिला की चिकित्सा रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई।
घटना उस समय घटी थी जब दूल्हे मोहम्मद लतीफ की बारात लाहौर से करीब 350 किलोमीटर दूर मुल्तान में शुजा के मोचीपुरा स्थित उसके आवास पर दुल्हन के साथ पहुंची। पुलिस ने बताया कि बाद में पुलिस की वर्दी पहने 4 लुटेरे घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर दुल्हन के साथ गैंगरेप किया।
पंजाब पुलिस की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि वारदात में शामिल चार में से एक लुटेरा मुठभेड़ में मारा गया। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, “लुटेरा और बलात्कारी आबिद हुसैन उर्फ आबिदी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार से प्राप्त सूचना के आधार पर लुटेरों का चित्र बनवाया था और इसके जरिये अपराधी तक पहुंचने में सहायता मिली. प्रवक्ता ने कहा, “लूट का सामान बरामद करने के लिए आबिदी को शुक्रवार को ले जाया जा रहा था।
जब उसके कुछ साथियों ने पुलिस के दल पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से गोलीबारी में आबिदी को उसके ही साथियों ने मार दिया और भाग निकले.”। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आबिदी को पहचान के लिए पीड़िता के सामने लाया गया था और महिला द्वारा पहचान करने के बाद आबिदी के पास से लूटा गया सोने का गहना बरामद किया गया। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम ने आबिदी के तीन साथियों की पहचान की है, जो बलात्कार की घटना में शामिल थे।
Leave a Reply