डेस्क। पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आईं है। जानकारी के अनुसार पंजाब प्रांत में दो हिंदू बहनों के साथ बंदूक की नोक पर रेप किया गया और पुलिस ने मामले को दर्ज करने में पूरे तीन दिन लगा दिए।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी और पंजाब प्रांत में दो व्यक्तियों द्वारा दो हिंदू बहनों के साथ कथित तौर पर रेप की घटना को उजागर भी किया। दोनों पीड़ित बहनों की उम्र 16 से 17 साल बताई जा रही है।
जानिए कब हुई ये घटना
पुलिस अधिकारी इरशाद याकूब इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बहावलनगर, फोर्ट अब्बास में रहने वाली 16 और 17 साल की दो बहनें पांच जून की सुबह अपने घर से बाहर नजदीक के एक खेत में शौच करने के लिए गयी थीं जहां पर दो व्यक्तियों ने बंदूक दिखा कर उन्हें बंधक बना लिया और उनके साथ रेप किया।
आरोपियों की पहचान उमर अशफाक और काशिफ अली के रूप में हुई है। आगे पुलिस ने यह भी बताया कि मेडिकल जांच में दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस ने तीन दिन की देरी के बाद यह मामला दर्ज किया क्योंकि इलाके के कुछ प्रभावशाली लोग पीड़िता के परिवार के साथ मामले को कथित रूप से सुलझाना चाह रहे थे। जानकारी के लिए बता दें कि काशिफ अली नामक आरोपी का संबंध एक प्रभावशाली परिवार से है।
पुलिस अधिकारी इरशाद याकूब ने बताया है कि पीड़ित किशोरियों के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी को दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि उमर को गिरफ्तार कर लिया गया है पर काशिफ अली ने अदालत से अग्रिम जमानत ले ली है।
Leave a Reply