Ram Mandir: आम लोग आज करेंगे राम लला के दर्शन, ऐसे प्राप्त करें पास

Ram Mandir: वर्षों का इंतजार खत्म हो गया। प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बीते दिन पूरा देश भगवामय हो गया, हर तरफ सुन्दरकांण्ड, भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई दी। वही आज से आम भक्तो के लिए राम मंदिर के द्वार खुल गए हैं। सुबह से ही भक्तों की भीड़ राम लाल के दर्शन हेतु उमड़ पड़ी है। कड़ाके की ठंडी में भक्तों का प्रेम प्रभु श्री राम के प्रति देखकर मन प्रसन्नता से झूम रहा है। अयोध्या का दृश्य ऐसा है मानों त्रेता युग का शुभारम्भ हुआ हो। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं राम लला का मंदिर कितने बजे से कितने बने तक खुला रहेगा –

भक्त गढ़ आप से राम लला के दर्शन कर पाएंगे। सुबह 8 बजे से राम 10 बजे तक प्रभु श्री राम के दर्शन हेतु समय निर्धारित किया गया है। सुबह 8 से दोपहर 1 बजे से अयोध्या में राम मंदिर खुला रहेगा। वही शाम 3 बजे से रात 10 बजे भक्तगढ़ प्रभु श्री राम के दर्शन कर पाएंगे। दोपहर 12 बजे रामलला की भोग आरती होगी और 7.30 बजे संध्या आरती होती है। 8.30 बजे अंतिम आरती करके प्रभु को शयन करवाया जाता है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की वेबसाइट के अनुसार, वैलिड सरकारी आईडी दिखाकर श्री राम जन्मभूमि स्थित कैंप कार्यालय से ऑफलाइन पास हासिल किया जा सकता है। ऑनलाइन पास के लिए srjbtkshetra.org वेबसाइट पर जाना होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *