महाराष्ट्र| प्रवर्तन निदेशालय इस समय महाराष्ट्र के बड़े बड़े राजनेताओं पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। वही यदि हम राज ठाकरे की बात करें तो यह खूब सुर्खियों में है। इनके बयान आजकल राजनीति के गलियारों में हलचल मचाए हुए हैं। अब इस बीच इन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला कर कहा कि आईएलएंडएफएस कम्पनी मामले की जांच जारी है। यह वही कम्पनी है जिसके साथ कोहिनूर कंपनी का फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन था। मैं उस कम्पनी में 1 साल के लिए डायरेक्टर रहा जिसके सन्दर्भ में जांच और मुझसे पूंछताछ हो रही है।
लेकिन जब इस संदर्भ में एनसीपी को ईडी का नोटिस प्राप्त हुआ तो उन्होंने खूब नाटक किया। वही यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करें तो जब जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाई गई तो मैंने उनका सबसे पहले अभिनन्दन किया लेकिन जब जरूरत आएगी तो मैं उनकी आलोचना भी करूंगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह देश मे समान नागरिक कानून और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करें। वही ईडी के गलत उपयोग पर वह बोले की एक ही घर मे रहकर अजीत पवार की बहन के घर पर रेड पड़ती है। लेकिन आपके सुप्रिया सुले के घर पर रेड नहीं पड़ती इसका जवाब कौन देगा सुप्रिया सुले?
Leave a Reply