डेस्क। सुरक्षा और सहूलियत के मामले से ट्रेन का सफर ज्यादातर लोगों की प्राथमिकता बना रहता है। अगर आप अपनी सहुलित के हिसाब से ट्रेन में सफर को प्रियोरिटी देते हैं तो यह खबर केवल आपके काम की है।
बता दें कि ट्रेन से यात्रा करने के लिए आपको रेलवे (Indian Railway) के इन नियमों के बारे में पता होना चाहिए। वैसे तो रेलवे की तरफ से यात्रियों की सहूलियत के मद्देनजर विभिन्न नियम बनाए जाते हैं बता दें कि 2022 की शुरुआत में रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ नियमों में बदलाव किए थे। अगर आप इन नियमो को जान लेते हैं तो ट्रैन से आपका सफर और भी आरामदायक एवं कम्फर्ट बना जाएगा।
मिडिल बर्थ की समस्या
थ्री टियर कोच में सफर करते समय मिडिल बर्थ वालों को सबसे ज्यादा समस्या आती है। क्योंकि अक्सर लोअर बर्थ वाला यात्री देर रात तक सीट पर बैठा रहता है, जिस वजह से मिडिल बर्थ वाला यात्री चाहकर भी आराम नहीं कर पाता। इसके साथ ही कई बार इसका उल्टा भी होता है क्योंकि मिडिल बर्थ वाले यात्री देर रात तक लोअर बर्थ पर बैठे रहते हैं, इस कारण लोअर वाले को सोने में परेशानी होती है।
क्या है नियम
आपके साथ कभी ऐसा न हो इसके लिए रेलवे के नियमों के बारे में जान लीजिए। बता दें कि रेलवे के नियमानुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक आप मिडिल बर्थ को खोल सकते हैं। साथ ही अगर आपकी लोअर बर्थ है तो रात के 10 बजे के बाद मिडिल बर्थ या अपर बर्थ वाला यात्री आपकी सीट पर नहीं बैठ सकता। आप उसको रेलवे के इस नियम का हवाला देकर अपनी सीट से हटा सकते हैं। इसके साथ ही अगर दिन में मिडिल बर्थ वाला पैसेंजर अपनी सीट खोलता है, तो आप उसे बेझिझक मना कर सकते हैं।
टीटीई इस समय नहीं चेक कर सकता टिकट
यात्रियों की शिकायत होती है कि ट्रेन में सोने के बाद टीटीई देर रात में उन्हें टिकट चेक करने के लिए जगा देते हैं। जिससे उनकी नींद खराब हो जाती है इसी परेशानी को दूर करने और सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे के नियमानुसार टीटीई रात के 10 बजे से सुबह 6 बजे तक यात्रियों के सोने के दौरान टिकट चेक नहीं कर सकते। पर हां अगर आपकी यात्रा रात 10 बजे के बाद शुरू होती है तो रेलवे का यह नियम इसपर लागू नहीं होता।
इन नियमों को भी जान लीजिए
बता दें कि यात्रियों की तरफ से अक्सर रात को सहयात्री के मोबाइल पर तेज आवाज में गाना सुनने या वीडियो देखने की भी शिकायतें रेलवे बोर्ड को मिलने के बाद इसके लिए भी कड़े नियम बनाए गएं। इसके लिए रेलवे ने रात 10 बजे के बाद बिना ईयर फोन के गाने सुनने या वीडियो देखने पर पाबंदी लगा दी है। आप रात 10 बजे के बाद बिना ईयर फोन के न ही गाना सुन सकते हैं और न ही वीडियो देख सकते हैं। इसके साथ ही रात में तेज आवाज में बात करने पर भी पाबंदी है।
Leave a Reply