Rahul’s Twitter handle unblock : राहुल गांधी का ब्लॉक ट्विटर अकाउंट खुला

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को बंद (लॉक) करने के करीब एक सप्ताह बाद इस माइक्रोब्लॉगिंग मंच ने इसे खोल दिया. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. कांग्रेस के नेता ने बताया कि राहुल गांधी के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट भी खुल गए हैं.

Also Read –  Trisha Kar Madhu Sex Video viral : भोजपुरी अभिनेत्री का Sex Video  हो गया लीक, सोशल मीडिया मचा कोहराम !

राहुल गांधी ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद किये जाने को लेकर खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में ट्विटर पर जमकर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि यह अमेरिकी कंपनी भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है तथा लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला कर रही है. उन्होंने यह दावा भी किया था कि ट्विटर पक्षपातपूर्ण है और वह सरकार के कहे मुताबिक काम कर रहा है. 

Also Read –  Mallika Sherawat Sexy Video: मल्लिका शेरावत की सुपरहॉट सेक्सी वीडियो से मचा हंगामा, देखिए सनबाथ लेती हाॅट लुक

उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने राहुल गांधी, कांग्रेस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिये थे. कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया था. Also Read – ट्विटर ने ब्लॉक किया अकाउंट, राहुल गांधी बोले- मेरे दो करोड़ फॉलोवर हैं, आप उन्हें विचार रखने से वंचित कर रहे हैं

ट्विटर ने कहा था कि उसने ये कदम नियमों के तहत उठाए हैं. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उसके और उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट को इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने बंद (लॉक) कर दिया है, हालांकि ट्विटर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर ये कदम उठाया गया है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *