Rahul का ‘युवा’ फार्मूला फेल, कांग्रेस में राहुल की रणनीति नहीं चली…?

[object Promise]

नई दिल्ली। अबकी बार ‘’युवाओं की सरकार’’ का फर्मूला राहुल गांधी का फेल हो चुका है। क्योंकि जिस शिद्दत से राहुल ने मध्यप्रदेश में ज्योतिरादत्त सिंधिया और राजस्थान में सचिन पायलट को चुनावी अभियान का लगाम थमाया था उससे लग रहा था यदि इन राज्यों में कांग्रेस जीतती है तो दोनों राज्यों की कमान इन युवा नेताओं के हाथों में होगी। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। यानि यदि यह कहा जाए कि राहुल की रणनीति कांग्रेस में फेल हो गयी है तो गलत नहीं होगा।

चुनाव जीतने के बाद दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री पद किसे मिले को लेकर सिर फुट्टौवल की स्थिति बन गयी थी। क्योंकि इन दोनों राज्यों में सिंधिया और पायलट के समर्थक दोनों को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए अड़े हुए थे। लेकिन कांग्रेस आलाकमान काफी माथापच्ची करने के बाद गहलोत और कमलनाथ के नाम पर मुहर लगा दी है। यानि कांग्रेस में तमाम मंथन करने के बाद वरिष्ठों और अनुभवियों को तवज्जो देने के लिए राहुल गांधी को मजबूर होना पड़ा। यहीं पर राहुल का युवाओं का फार्मूला फेल हो गया।

अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के अंदाज में अब राजस्थान के मुख्यमंत्री का नाम भी फाइनल कर लिया है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि आज दोपहर में किया गया उनका ट्वीट कह रहा है। जी हां, इसी अंदाज में राहुल गांधी ने कल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम तय किया था। इसके बाद औपचारिक ऐलान रात में किया गया। राहुल गांधी द्वारा आज किए गए ट्वीट के साथ शेयर की गई तस्वीर में बाएं अशोक गहलोत और दाहिने सचिन पायलट मुस्कुराते दिख रहे हैं।

दरअसल, राहुल गांधी ने इस तरह फोटो शेयर कर उन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है, जिसमें कहा जा रहा था कि राजस्थान में सीएम पद के दोनों दावेदारों में खींचतान चल रही है। ऐसी खबरें थीं कि सीएम की घोषणा करना पार्टी के लिए कठिन साबित हो रहा है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, दोनों ही सीएम पद पर दावेदारी से पीछे हटने कौ तैयार नहीं थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *