लोकतंत्र पर सवाल, भारत का अपमान- प्रधानमंत्री मोदी

देश– कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते कई दिनों से ब्रिटेन में दिए अपने भाषण को लेकर सुर्खियों में हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि विदेशी धरती पर राहुल गांधी ने देश का अपमान किया है। राहुल गांधी को माइक बंद करने की बात को लेकर सभापति जगदीप धनकड़ ने फटकार लगाई है।

वहीं अब उनके बयान को इंगित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में बिना उनका नाम लिए उनपर कटाक्ष किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कुछ लोग लंदन गए। वहां उन्होंने भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए। वह वही जगह है जहां गुरु बसवेश्वर की प्रतिमा स्थापित है। वह विदेश में कर्नाटक के लोगों के साथ भारत के 130 करोड़ लोगों का अपमान कर रहे हैं। कर्नाटक को इन लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने आगे कहा, भारत सबसे बड़े लोकतंत्र वाला देश है। लोकतंत्र का जन्म स्थल भारत को माना गया है। मेरा सौभाग्य था कि लंदन में कुछ वर्ष पहले मुझे गुरु बसवेश्वर की प्रतिमा का अनावरण करने का मौका मिला। लेकिन अब कुछ लोग विदेशी धरती पर भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं। दुनिया की कोई ताकत भारत के लोकतंत्र पर सवाल नहीं कर सकती। लेकिन कुछ लोग सत्य जानते हुए भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *