Shinzo Abe Death LIVE updates:- जाने उस हमलावर की कहानी जिसने भरी सभा मे शिंजो को दी मौत

Shinzo Abe Death LIVE updates:- आज नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिंजो पर गोली तब चलाई गई जब वह नारा में एक छोटी सभा को सम्बोधित कर रहे हैं। जिस व्यक्ति ने शिंजो पर गोली चलाई उसने उनपर पीछे से वार किया हालाकि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है ओर शिंजो पर गोली चलाने के पीछे की वजह खोजी जा रही है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि जिस शख्स ने शिंजो पर गोली चलाई वह था कौन। 

एनएचके की रिपोर्ट के अनुसार जिस व्यक्ति ने शिंजो पर गोली चलाई उसकी उम्र 41 साल है। उसकी पहचान तेत्सुया यामागामी के रूप में हुई है। यह शिंजो से काफी असंतुष्ट थे ओर उसी के कारण इन्होंने उनको गोली मार दी है। जब तेत्सुया यामागामी ने शिंजो पर हमला किया तब यह ग्रे टी शर्ट और ट्राउजर में थे। शिंजो पर हमला करने वाले युवक ने 3 साल तक डिफेंस में काम किया है। यह सेल्फ डिफेंस फ़ोर्स के पूर्व मेंबर है और इसने हैंडमेड गन से गोली मारी है। 
शिंज़ो आबे की डेमोक्रेटिक लिबरल पार्टी के पदाधिकारी जो नारा में मौजूद थे उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने शिंजो को गोली 10 मीटर की दूरी से मारी थी। जब उसने गोली चलाई तब ऐसा प्रतीत हुआ कि मानो किसी ने फटाखा फोड़ा हो। मुझे अब तक इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा कि मेरी आंखों के सामने इतना कुछ हो गया। लेकिन वह व्यक्ति भागा नही वह शांत था एकदम शांत।
अपराधी के बारे में जापान के राष्ट्रपति फ़ुमियो किशिदा ने कहा है कि अभी तक उसके मन मे क्या चल रहा है इसका खुलासा नहीं हुआ है ओर न यह पता चल पाया है कि उसकी पृष्टभूमि क्या है। पुलिस की जाँच के बाद ही पता चल पाएगा. हमारे लिए हमलावर की पृष्ठभूमि की जानकारी काफ़ी अहम है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *