पुतिन ने दी चेतावनी, यूक्रेन रूस युद्ध मे कोई न करे हस्तक्षेप वरना झेलना पड़ेगा परिणाम

Ukraine Crisis| यूक्रेन और रूस के मध्य जारी युद्ध के बीच जहां सभी देश रूस की आलोचना कर रहे हैं। वहीं कड़ी आलोचनाओं का शिकार हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अन्य देशों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, कोई भी देश इस हमले में हस्तक्षेप न करे परिणाम बुरे होंगे। आपने कल्पना नहीं की होगी वो मंजर देंखने को मिलेगा।

बता दें पुतिन ने यह चेतावनी मुख्यतः नाटो और अमेरिका को दी है। उसने कहा है की यदि वह यूक्रेन हमले में हस्तक्षेप करेंगे तो उसका बुरा परिणाम उन्हें झेलना पड़ेगा। इसी बीच रूस के रक्षा मंत्रालय की तरफ से बयान आया है की वह चुन चुन कर यूक्रेन के सैन्य स्थानों पर हमला बोल रहा है। रूम के निशाने पर यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर है। वह यूक्रेन की एयर डिफेंस फैसिलिटी को नष्ट करने की फिराक में है।

युद्ध के बीच मास्को पहुंचे इमरान खान ने कही यह बात:- 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दो दिवसीय दौरे के लिए मास्को पहुंच गए हैं। युद्ध के दौरान रूस पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री वहां के अधिकारियों से बोले बहुत उत्साहित हूं। पाकिस्तान के Geo News के मुर्तजा अली शाह की तरफ से जारी एक ट्वीट में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान रूस हंसते और बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुन सकते हैं इमरान कह रहे हैं कि मैं मास्को आकर उत्साहित हूं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *