पंजाब के मुख्यमंत्री करने जा रहे दूसरी शादी, पहली पत्नी के है दो बच्चे

Punjab:- पंजाब के मुख्यमंत्री (48 साल ) भगवत मान अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। क्योंकि यह गुरुवार को दूसरी शादी करने जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पंजाब के मुख्यमंत्री की शादी चंडीगढ़ से होगी। इनकीं शादी में कई बड़े राजनेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हो सकते हैं। मान की होने वाली पत्नी का नाम डॉ गुरप्रीत कौर है। 

जानकारी के लिए बता दें भगवत मान की डॉ गुरप्रीत कौर के साथ यह दूसरी शादी हो रही है। इनसे पहले इन्होंने इंद्रप्रीत कौर के साथ शादी की थी और 2015 में इनका उनसे तलाक हो गया था। भगवत मान और इंद्रप्रीत के दो बच्चे हैं। इनके बेटे का नाम दिलशान और बेटी का नाम सीरत है। यह दोनो मान के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। भगवत मान अपने बच्चों को देखकर काफी भावुक हुए थे यह अपने बच्चों से काफी प्रेम करते हैं। 
सूत्रों का कहना है कि भगवत मान की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर 2015 में उनसे तलाक लेने के बाद अमेरिका चली गई थी। लेकिन इन्होंने तलाक से पहले 2014 में अपने पति के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार किया था। जिसके बाद भगवंत मान पहली बार संगरूर से लोकसभा सांसद चुने गए थे। वही जब वह पंजाब के मुख्यमंत्री बने तो उनकी पहली पत्नी ने उन्हें बधाई दी थी ओर कहा था कि उनकी खुशी में सब खुश हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *