Prophet Row : भारत पर 70 साइबर हमले, ऑनलाइन दबोचने की फिराक में बैठे मुस्लिम संगठन

 

डेस्क। बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद से ही अरब देशों ने भारत के खिलाफ जमकर विरोध किया। कहीं लोग सड़कों पर उतर आएं तो कहीं भारतीय सामानों का बहिष्कार किया गया। खुद देश (भारत) के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन और हिंसाए देखने को मिलीं। इसी कड़ी में अब पैगंबर मामले को लेकर भारत की 70 निजी और सरकारी वेबसाइटों पर अंतर्राष्ट्रीय साइबर अटैक भी किये गए हैं। हैकर्स ने भारत के एक प्रमुख बैंक को भी निशाना बनाने का प्रयास किया हालांकि सभी नापाक मंसूबे नाकाम रहें।

इन साइबर अटैक्स में ऑनलाइन प्लेटफार्मों के साथ इज़राइल में भारतीय दूतावास, राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के ई-पोर्टल और वेबसाइट्स को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। हैकर्स ने लगभग 70 वेबसाइटों को हैक करने की कोशिश की। इतना ही नहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल और देश भर के कॉलेजों के अन्य समूहों जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों को भी नहीं बख्शा गया। अकेले महाराष्ट्र में 50 से ज्यादा वेबसाइटों पर हमले किये गए। बैंक की वेबसाइट्स को हैक कर के आर्थिक नुकसान पहुँचाने की भी कोशिश की गई।

इतना ही नहीं ऑडियो क्लिप और टेक्स्ट से हैकर्स के समूह ने एक संदेश भी भेजा जिसमें कहा गया कि “तुम्हारे लिए तुम्हारा धर्म है और मेरे लिए मेरा धर्म है।”

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की माने तो भारत सरकार की साइटों के साथ-साथ निजी पोर्टलों को 8 और 12 जून के बीच लगातार साइबर हमलों का शिकार बनाया गया था। 

दुनिया भर के सभी मुस्लिम हैकर्स ने मानवाधिकार संगठनों और एक्टिविस्टों से भारत के खिलाफ अभियान शुरू करने की मांग भी की है। 

नूपुर शर्मा के बयान पर अरब देशों ने आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज किया था, जिसके बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा को जांच पूरी होने तक के लिए भाजपा की सदस्यता से निलंबित कर दिया साथ ही नवीन जिंदल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित भी कर दिया गया। नूपुर के बयान के विरोध में शुक्रवार को देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन भी हुए और इस दौरान कई शहरों में हिंसा भी देखना देखने को मिली।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *