पटना । समस्तीपुर से सांसद और राम विलास पासवान के भतीजे पर लोजपा की एक महिला ने प्रिंस राज पर शादी का झांसा देकर उसका रेप करने का आरोप लगाया है। जिससे लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के बागी पांच सांसदों में शामिल प्रिंस राज विवादों में आ गए हैं। अब इस सेक्स स्कैंडल में सांसद प्रिंस राज घिरते दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि प्रिंस राज के चचेरे भाई एवं एलजेपी के मुखिया चिराग पासवान ने गत 29 मार्च की एक पत्र सार्वजनिक किया है। चिराग पासवान का आरोप है कि प्रिंस राज ने पार्टी की इस महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए जो बाद उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। चिराग पासवान ने पत्र में कहा है, जब यह मामला मेरे जानकारी में आया तो मैंने प्रिंस राज से इसकी शिकायत पुलिस में करने की सलाह दी।
Read More : Online Class में स्टूडेंट ने महिला टीचर को दिखाया अपना प्राइवेट पार्ट, फिर महिला की हो गयी ऐसी हालत !
मैंने इस बारे में परिवार में सबसे वरिष्ठ पशुपति कुमार पारस से भी बातचीत की लेकिन उन्होंने इस गंभीरता से नहीं लिया। महिला का आरोप है कि प्रिंस राज ने उसका यौन उत्पीड़न किया। बता दें कि प्रिंस राज दिवंगत राम चंद्र पासवान के बेटे हैं। राम चंद पासवान लोजपा के संस्थापक राम विलास पासवान के भाई हैं।
बिहार चुनाव से ठीक पहले राम विलास पासवान का निधन हो गया। राम चंद्र पासवान के बाद प्रिंस राज ने समस्तीपुर से चुनाव लड़ा और वहां से जीत दर्ज की। इस सीट पर चिराग ने प्रिंस के लिए चुनाव प्रचार किया था। यह पत्र ऐसे समय सामने आया है जब लोजपा पर दावे को लेकर पशुपति पारस और चिराग के बीच जंग तेज हो गई है।
पशुपति पारस के नेतृत्व में पार्टी के छह में से पांच सांसदों ने बागवत कर दी है। मंगलवार को चिराग पासवान ने पांचों सांसदों की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता खत्म कर दी जबकि पारस गुट ने चिराग को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने की घोषणा की। बागी सांसदों में पारस और राज के अलावा, महमूद अली कैसर, वीणा देवी और चंदन सिंह शामिल हैं।
Leave a Reply