CRIME NEWS : प्रयागराज में बंदूक की नोक पर चौराहे से हो गया युवक का अपहरण…यूपी पुलिस पर उठे सवाल !

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के कसीदे तमाम आपराधिक घटनाओं के साथ औंधे मुंह नजर आते हैं। मामला प्रयागराज स्थित कर्नलगंज के मनमोहन पार्क चौराहे के नजदीक का है। यहां एक युवक का सरेआम बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया। लोग तमाशबीन बने रहे क्योंकि अपहरणकर्ताओं के हाथ में असलहा था।  बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं और पीड़ित के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।

सरेराह हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस ने घेराबंदी कर करेली इलाके में कार को रोक लिया और फिर अपहरणकर्ता को पकड़ते हुए अगवा हुए प्रबंधक को छुड़ा लिया। पूछताछ में पता चला है कि प्रबंधक ने नौकरी लगवाने के लिए पैसा लिया था और 13 लाख वापस न करने पर घटना को अंजाम दिया। मामले में पैथोलाजिस्ट शिव नारायण पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके भाई, भतीजा समेत अन्य की तलाश चल रही है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब चार बजे रजनीकांत बीएसए दफ्तर से मनमोहन पार्क के पास जीप से पहुंचे। फिर वह नलनी फोटो स्टेट में कुछ कागजात का जिराक्स कराने लगे। इसी दौरान वहां पहुंचे युवकों ने असलहे के बल पर प्रबंधक को नीले रंग की कार में जबरन बैठा लिया। घटना से वहां खलबली मच गई तो कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। खबर मिलते ही पूरे शहर में जांच लगा दी गई और कुछ देर बाद कार को करेली में रोककर प्रबंधक को छुड़ा लिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *