ताकतें भ्रष्टाचार नहीं छुपा सकती हैं- मोदी

देश- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचारी को लेकर अपना मत रखते हुए कहा, आज भ्रष्टाचार से लड़ाई के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी नहीं है। अधिकारी किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए स्वतंत्र हैं। किसी की ताकत उसके भ्रष्टाचार को नहीं छुपा सकती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार को लोकतंत्र और न्याय के मध्य आने वाला सबसे बड़ा रोड़ा कहा है।उन्होंने आगे कहा, बीते कई वर्षों में सरकारी एजेंसी न्याय और सत्य के साथ विकसित हुई हैं। देश के नागरिकों की अभिलाषा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाए जाएं। किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा। सभी के खिलाफ कार्यवाही होगी।
उन्होंने आगे कहा, भ्रष्टाचार से उन लोगों को लाभ हुआ। यह एक चेन है। यह लोग एजेंसियों को बदनाम करते हैं। लेकिन इनकी कहानियों से एजेंसियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह लोग ध्यान भटकाने के लिए ऐसी चीजें करते हैं। लेकिन न्याय देश की इच्छा है। कानून और न्याय सभी के लिए समान है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *