यूक्रेन रूस युद्ध मे हुई भारत के छात्र की मौत पर राजनेताओं की आई प्रतिक्रिया

Ukraine

|  यूक्रेन रूस के मध्य जारी युद्ध मे आज भारत के एक एमबीबीएस छात्र की मौत हो गई है। छात्र का नाम नवीन एसजी है जो यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा था। छात्र चौथे वर्ष में था। छात्र की मौत की जानकारी विदेश मंत्रालय ने ट्वीट के जरिए दी है। खबर है की छात्र खारकीव में खाने का कुछ सामान लेने बाहर गया था अचानक से गोलीबारी शुरू हुई और छात्र की मौत हो गई है। जहां भारत के इस लाल की मौत पर पूरा देश शोक व्यक्त कर रहा है वहीं विपक्ष अब इस मामले को।लेकर लगातार अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की राहुल ने कहा, यूक्रेन में हुई छात्र की मौत की खबर दुखदाई है। परिवार के प्रति गहरी सम्वेदनाएं। इसके साथ ही मैं पुनः भारत सरकार से कहना चाहता हूं कि यूक्रेन में फसे छात्रों को भारत लाने के लिए स्ट्रेटेजिक प्लान की आवश्यकता है एक एक पल कीमती है। 

 

प्रियंका गांधी लिखती हैं , यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र नवीन की मृत्यु की खबर बहुत ही दुखदाई है। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस दुख की घड़ी में साहस दें। मेरा सरकार से निवेदन है कि हरसंभव प्रयास कर जल्द से जल्द हमारे सभी छात्र-छात्राओं को वापस लाया जाए।

 

अखिलेश ने कहा, यूक्रेन युद्ध में एक भारतीय छात्र नवीन की मृत्यु का समाचार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।भावभीनी श्रद्धांजलि! 
भाजपा सरकार की ढिलाई की वजह से आज एक परिवार ने अपना बच्चा खोया है। जनता सब देख रही है, मंत्रियों के पास चुनाव में प्रचार करने का समय है लेकिन भारतीयों को बचाने का नहीं! दुःखद।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *