National:- आपत्तिजनक टिप्पणी कर फरहार हुए अजमेर दरगाह के खादिम गौहर चिश्ती को आखिर कार पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गौहर चिश्ती लगातार पुलिस को चकमा देते रहे लेकिन आज पुलिस ने इन्हें हैदराबाद से दबोच लिया। बता दें राजस्थान पुलिस शाहीनयातगंज पुलिस के साथ आरोपी को पकड़ने गई हुई थी। जब पुलिस आरोपी को हिरासत में लेने पहुँची तो आरोपी ने अपने मकान की खिड़की से कूदने की कोशिश की।लेकिन पुलिस की टीम ने उसे छत पर पकड़ लिया।
जानकारी के लिए बता दें हैदराबाद में गौहर चिश्ती की मदद अजसानुलाह ने की थी। यह हैदराबाद में कारोबार करता है। इन दोनों का परिचय तब हुआ जब यह अजमेर दरगाह आया था ओर परिचय के बाद गौहर अक्सर हैदराबाद आया करता था। जानकारी के लिए बता दें यह 30 जून को अजमेर हवाई अड्डे से हैदराबाद गया था। पुलिस को उसके हैदराबाद में होने की सूचना मुखबिर से मिली है। हैदराबाद के बेगम बाजार में स्थित तोपखाना मस्जिद में अजसानुलाह की चिड़ियों की दुकान है। गौहर ने पुलिस से बचने के लिए अजसानुलाह का मोबाइल इस्तेमाल किया था।
अजमेर पुलिस ने गौहर को दबोचने के लिए मुस्लिम का वेश रखा था। वही कई दफा पुलिस ने तोप खाना मस्जिद में रश्मो को निभाया, नमाज अदा की लेकिन पुलिस ने बेगम बाजार की पुलिस का सहारा नहीं लिया। पुलिस का कहना है कि यदि वह बेगम बाजार की पुलिस का सहारा लेती तो उन्हें इस बात की शंका थी कि यह जानकारी लीक हो जाती। अजमेर पुलिस को यह सूचना मिली थी कि 17 जून को गौहर के खाते से 20 से 22 लाख रुपये की धनराशि ई ट्रांसफर हुई थी। फिलहाल अभी पुलिस इस मामले की खोज कर रही है।
जानकारी के लिए बता दें भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के बाद मुस्लिम समाज मे काफी विरोध देंखने को मिला। वही अगर हम बात करे अजमेर दरगाह के खादिम गौहर की तो इन्होंने नुपुर शर्मा के बयान का विरोध करते हुए एक बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी।
Leave a Reply