यूपी की वाराणसी में आम चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है। आज PM Modi ने वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार अपना Nomination दाखिल किया।
PM Modi files Nomination for Varanasi Lok Sabha seat with Hindu saints, make them his proposer, sends big message pic.twitter.com/0qrw9EnNir
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) May 14, 2024
इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न समुदायों से चार प्रस्तावकों को चुना, जिसमें 2 ओबीसी, 1 दलित और 1 ब्राह्मण शामिल थे। नामांकन से पहले, पीएम मोदी ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन किया और फिर काल भैरव मंदिर में दर्शन किए।
On one side where all the opposition leaders even avoid looking like a Hindu, PM Modi performs all the Hindu rituals with full Pride… pic.twitter.com/cztfkjpjNu
— Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) May 14, 2024
इस खास मौके पर 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और 18 कैबिनेट मंत्री, साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। नामांकन के लिए प्रस्तावकों की भूमिका और महत्व को देखते हुए, पीएम मोदी ने चारों वर्गों को साधने की कोशिश की है।
PM Modi goes to file Nomination with Hindu saints, make them his proposer..
Small gesture, big message….. 🚩 pic.twitter.com/RrS3rlfEgG
— Mr Sinha (Modi’s family) (@MrSinha_) May 14, 2024
भाजपा ने PM Modi के हवाले से लिखा था कि, ना मैं यहां आया हूं, ना मुझे किसी ने भेजा है, मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है। काशी वासियों और प्रधानसेवक के बीच का यह रिश्ता विकास, विश्वास और स्नेह का है। काशी एक बार फिर अपने लाडले प्रधानसेवक को रिकॉर्ड मतों से जिताकर संसद भेजने के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने सोमवार शाम को वाराणसी में पांच किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया।
आपको बता दें कि वाराणसी भारतीय जनता पार्टी और PM Modi का गढ़ है। उन्होंने दो बार 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में सीट जीती। कांग्रेस ने वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय को खड़ा किया है।
यह तीसरी बार है जब अजय राय लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी का सामना करेंगे। 2019 के लोकसभा चुनावों में, पीएम मोदी ने 6,74,664 से अधिक वोटों के साथ सीट जीती और 63.6 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था।

Leave a Reply