नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट हैकर्स द्वारा हैक कर लिया गया था। उसके बाद रात 2 बजकर 11 मिनट पर इससे ट्वीट किया गया। ट्वीट में दावा किया कि ‘भारत ने बिटकॉइन को ऑफिशियली कानूनी मान्यता प्रदान कर दी है और सरकार 500 बिटकॉइन खरीदकर लोगों को बांट रही है। वहीं कुछ मिनट बाद यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया। उसके बाद दोबारा इसी प्रकार का एक और ट्वीट किया गया और उसे भी कुछ देर बार डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक स्क्रीन शॉट वायरल हो चुके थे।
इस गड़बड़ी कुछ देर बाद सवा तीन बजे PMO ने ट्वीट करके बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से छेड़छाड़ हुई थी, जिसे सुधार लिया गया है। वहीं इस दौरान साझा हुए किसी भी ट्वीट को अनदेखा किया जाना चाहिए। पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट काफी तेजी से सुरक्षित कर लिया गया था। वहीं अगर आपको अपने अकाउंट के हैक होने का डर है तो मह आपको ट्विटर अकाउंट को सुरक्षित करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं।
ट्विटर के मुताबिक, अगर यूजर्स ने अपना यूजरनेम और पासवर्ड किसी मैलिशियस थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट को दिया है, अगर आपका ट्विटर अकाउंट वीक पासवर्ड के कारण अनसेफ है, अगर आपके कंप्यूटर पर वायरस या मैलवेयर पासवर्ड इकट्ठे कर रहे हैं या आप कंप्रोमाइज नेटवर्क पर हैं तो आपके अकाउंट के साथ छेड़छाड़ हो सकती है।
अप्रत्याशित अपडेट की वजह हमेशा यह नहीं होती है कि आपका अकाउंट हैक हो गया था। कई बार थर्ड-पार्टी ऐप में भी कोई बग हो सकता है, जिसकी वजह से अजीब व्यवहार हो सकता है। अगर आपको कुछ अजीब व्यवहार नजर आता है तो आपको तुरंत अपना पासवर्ड बदलना चाहिए या फिर कनेक्शन रद्द करना चाहिए, इसके ऐप के पास अकाउंट का एक्सेस नहीं होगा। अगर आप भी ऐसी ही स्थिति से गुजर रहे हैं तो आपको कैसे पता चलेगा कि आपका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है या नहीं। यहां हम आपको इस प्रकार की स्थिति से बचने के लिए सारे तरीके बता रहे हैं।
Leave a Reply