देश– कल गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया है और मौके पर सैकड़ो लोगो की मौत हो गई। बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने मोरबी में हुई घटना के प्रति दुख जाहिर किया है।
वही अब गुजरात की सत्ताधारी बीजेपी सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात केमोरबी पहुंचेंगे।
सीएम ऑफिस की ओर से जारी ट्वीट के मुताबिक गुजरात मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीड़ित के परिवारों से मिलेंगे। इसके साथ ही घटना स्थल का जायजा भी करेंगे।
पीएम ने मोरबी में हुई घटना को इंगित करते हुए कहा, मेरा मन मोरबी के पीड़ितों से जुड़ा है. शायद ही जीवन में मैंने बहुत कम ऐसी पीड़ा अनुभव की होगी. जिन लोगों को अपना जीवन गंवाना पड़ा हैं, मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
Leave a Reply