PM Modi बोले हमने हर घर पहुँचाई बिजली तो लोगों ने कहा राष्ट्रपति का पूरा गांव अबतक कैसे रहा अछूता

 

 

PM narendra modi on electricity: देश में बिजली व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी बात बोली है उन्होंने कहा कि बीते 8 सालों में हमने देश में बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए काफी काम किया है। 

30 जुलाई को आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा कि हमने Generation, Transmission, Distribution और Connection, इन चारों क्षेत्रों में एक साथ काम किया जिसका नतीजा है कि आज देश के हर घर तक बिजली सिर्फ पहुंच ही नहीं रही, बल्कि वह ज्यादा समय के लिए मिल भी रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी ने ‘उज्ज्वल भारत उज्जवल भविष्य-पावर @2047’ कार्यक्रम में कहा कि पिछले 8 वर्षों में देश में लगभग 1 लाख 70 हज़ार मेगावाट की बिजली उत्पादन क्षमता जोड़ी गई है। आगे उन्होंने कहा कि वन नेशन वन पावर ग्रिड आज देश की ताकत बन चुका है।

आपको बता दें कि पीएम मोदी द्वारा बिजली व्यवस्था में सुधार के दावे पर सोशल मीडिया पर लोग अपनी काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि “आपकी मेहनत का परिणाम है कि राष्ट्रपति मुर्मू जी के गांव में बिजली राष्ट्रपति बनने के बाद में पहुंची है।” 

ऐसी ही कई तंज भरी प्रतिक्रियाओ से लोगों ने सोशल मीडिया को भर रखा है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 30 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 5200 करोड़ रुपये से अधिक की एनटीपीसी की विभिन्न हरित ऊर्जा परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया है। 

 इस दौरान पीएम ने यह भी कहा है कि अलग-अलग राज्यों को 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक बकाया पैसा पावर जेनरेशन कंपनियों को देना होगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *